लीलावती अस्पताल को सलमान खान की चेतावनी ? पिता सलीम खान की हेल्थ अपडेट पर लगाई रोक
सलमान खान के पिता सलीम खान 90 वर्ष के हैं। सेहत से जुड़ी छोटी बड़ी दिक्कतें लगी रही थीं, लेकिन अचानक ही उनकी 17 फरवरी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। सलीम खान एक के जाने माने स्क्रीनराइट रहे हैं। इनकी फिल्मों का क्रेज आज भी लोगों में देखने को मिल जाता है। इसी वजह से हर कोई आम से लेकर खास तक सलीम खान की सेहत की जानकारी लेना चाहता है, लेकिन आपको बता दें कि अब से फैन्स को सलीम खान की हेल्थ से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिलेगी।

अब से नहीं आएगी सलीम खान से जुड़ी कोई जानकारी
जी हां, बताया जा रहा है कि खान परिवार ने इस मामले को लेकर एक कड़ा एक्शन लिया है। अस्पताल को यह सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी सलीम खान की सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं करेगा। अस्पताल ने बीते दिन एक स्टेटमेंट दिया था। जिसमें डॉ. जलील पारकर जो खुद सलीम खान का इलाज कर रहे थे उन्होंने बताया था कि सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसका इलाज कर दिया गया था। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था, लेकिन बताया जा रहा है कि अब सलीम खान की स्थिति में सुधार है उन्हें अब ICU में शिफ्ट कर दिया गया है।
डॉक्टर के बयान से नाखुश थे सलमान खान
खान परिवार के एक करीबी ने वैरायटी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि हेल्थ एक निजी मामला है। परिवार और सलीम खान के लिए यही अच्छा होगा कि मीडिया को इसके बारे में कोई भी जानकारी ना दी जाए। इस मामले पर कम्युनिकेशन पूरी तरह से परिवार को हाथ में है। खान परिवार का मानना है कि सलमान खान डॉक्टर द्वारा दिए गए स्टेटमेंट से नाखुश थे। उन्होंने सभी डॉक्टर और स्टाफ को सख्त निर्देश दिए हैं कि सलीम खान के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर शेयर ना की जाए।


Click it and Unblock the Notifications










