..................... Salman Khan says Shahrukh, Ranbir killing him with their work - Hindi Filmibeat

शाहरुख तो ठीक है लेकिन रणबीर ने कहां मारी सलमान को!

सलमान खान ने हाल ही में अपने बिग बॉस के शो की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान कहा कि उनकी शाहरुख खान ने मारी है और अब आमिर खान की बारी है। और सलमान अब अपने काम से शाहरुख की भी मारेंगे। लेकिन शाहरुख, सलमान और आमिर के अलावा भी सलमान के दिमाग में एक और नाम हमेशा गूंजता रहा है और वो रणबीर कपूर का। रणबीर कपूर और सलमान खान दोनों के बीच काफी समय से गुपचुप वॉर चल रही है। लेकिन कभी भी सलमान ने अपने मुहं से ऐसा कुछ नहीं बोला जिससे ये लगे कि सलमान खान को भी रणबीर से कुछ प्रॉबल्म है। लेकिन बिग बॉस 7 की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान सलमान ने साफ साफ बोला कि रणबीर भी उनकी मार रहे हैं और वो रणबीर को भी पीछे छोड़ना चाहते हैं।

सलामान खान ने इवेंट के दौरान कहा- मारना ही है तो काम से मारेंगे। बातों से नहीं। जैसे कि अभी वो (शाहरुख खान) सबकी मार के चले गये हैं (चेन्नई एक्सप्रेस से) और अब आमिर खान की बारी है। वो भी सबकी मारेंगे। इसके अलावा वो नया लड़का जो है रणबीर वो भी अपने काम से सबकी मार ही रहा है। अब सलमान खान के इस स्टेटमेंट को पढ़ने के बाद जब नजर जाती है रणबीर कपूर की लाइन पर तो समझ में नहीं आता की रणबीर के कौन से काम हैं जिनके जरिये उन्होंने सलमान खान की मारी है। और मारी भी है तो कहां पर। कहीं दिल पर तो नहीं मारी है रणबीर ने।

सलमान खान के वैसे इस स्टेटमेंट ने सभी को हैरान कर दिया है कि आखिर सलमान ने इतनी आसानी से अपने दिल की बात मीडिया के सामने रख दी माजरा क्या है। लेकिन जैसा कि सभी को पता है कि सलमान का मूड अच्छा हो तो फिर उनके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। फिर वो कुछ भी कह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X