..................... Salman Khan wants to kill Shahrukh khan with his work - Hindi Filmibeat

सलमान को अब आमिर का इंतजार है!

सलमान खान के बारे में ये मशहूर है कि वो कभी भी कुछ कहने से पहले सोचते नहीं हैं। सलमान हमेशा अपने दिल के अनुसार ही काम करते हैं। हाल ही में बिग बॉस 7 के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान भी सलमान खान ने कुछ ऐसे ही जवाब दिये वो भी बिना सोचे समझे जिसेस ये साफ हो गया सलमान वाकई हमेशा अपने दिल की सुनते हैं और दिल की ही करते हैं। सलमान खान ने प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि वो चाहते हैं कि शाहरुख खान भी उनके शो में आएं और अपनी फिल्म का प्रमोशन करें। बाकी शाहरुख खान को रमजान महीने में गले लगाने की बात है तो किसी को मारना ही है तो काम से मारेंगे ना कि बोल बोलकर।

सलमान खान ने शाहरुख खान को गले लगाने की बात को पूरी विस्तार से समझाते हुए बोला कि रमजान के महीने में अगर कोई किसी के सामने से निकल जाता है और उसे गले नहीं लगाता तो ये गलत होता है। रमजान के महीने मे तो सभी को गले लगाना चाहिए। सलमान खान ने ये भी कहा कि शाहरुख खान अगर अपनी फिल्म का प्रमोशन करना चाहते हैं तो वो उनके शो बिगबॉस में आ सकते हैं और प्रमोशन कर सकते हैं। इसमें कोई मुश्किल नहीं है। शाहरुख खान के बारे में ये भी बोला कि शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी फिल्म के जरिये हमारी मार के चले गये हैं और अब हमारी बारी है।

सलमान ने कहा कि अभी आमिर भी आने वाले हैं इसके बाद सलमान खान ने ये भी कहा वो जो नया लड़का है रणबीर वो भी अपने काम से सबकी मार ही रहा है। सलमान खान ने अपनी शादी के बारे में कहा कि कई बार उनके साथ ऐसा हुआ कि वो शादी के करीब आते आते वापस से मुड़ गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X