जय हो के प्रमोशनल बजट का पैसा गरीबों पर खर्च करेंगे सलमान!

सूत्रों के अनुसार पिछले हफ्ते इरोज इंटरनेशनल जो कि सलमान की अगली फिल्म जय हो को प्रसेंट कर रहे हैं से सलमान खान ने रिक्वेस्ट की कि वो पब्लिसिटी के लिए तय किये गये बजट को रिवाइज करें। फिल्म के प्रमोशन के लिए कुल 16 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। लेकिन सलमान खान ने सुनील लुल्ला से कहा कि फिल्म के प्रमोशन का बजट 6 करोड़ से ज्यादा नहीं होना चाहिए। सलमान ने कहा कि वो चाहते हैं कि बाकी की रकम गरीब और जरुरतमंद लोगों में फिल्म के सिटी टूर के दौरान बांटी जाए।
लू्ल्ला ने इन हैरान कर देने वाली डिमांड्स से थोड़ा सा हैरान हुए लेकिन वो सलमान को मना नहीं कर सके। कहा जा रहा है कि जय हो की प्रमोशनल कमिटी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स के लिए तय किये गये बजट पर फिर से विचार कर रहे हैं। इरोज के स्पोक्सपर्सन के अनुसार सलमान खान ने इरोज से इस बारे में पहले भी बात की है। सलमान चाहते है कि जय हो फिल्म ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। इसी वजह से वो चाहते हैं कि फिल्म के प्रमोशन्स के लिए रखे गये बजट में से कुछ पैसे गरीबों की मदद में खर्च किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications











