सलमान खान ने किया खुलासा- चंगेज़ खान की BIOPIC फिल्म करना चाहते हैं
Recommended Video
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान फिलहाल फिल्म भारत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने मीडिया से मुलाकात की, जहां सवाल- जवाब के दौरान सलमान खान से पूछा गया कि वह किस ऐतिहासिक किरदार को पर्दे पर उतारना चाहते हैं? इसका जवाब देते हुए सलमान खान ने रिवील किया कि यदि मुझे कभी मौका मिले तो मैं चंगेंज़ खान को पर्दे पर लाना चाहूंगा।
बता दें, चंगेंज़ खान एक मंगोल शासक था। जिसने मंगोल साम्राज्य के विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई। वह अपनी संगठन शक्ति, बर्बरता तथा साम्राज्य विस्तार के लिए जाना गया। इनके रहते मंगोल साम्राज्य ने मध्य एशिया और चीन के एक महत्वपूर्ण हिस्से पर कब्जा कर लिया था। वर्तमान मंगोलियाई लोग उसे मंगोलिया के 'संस्थापक पिता' के रूप में जानते हैं।

खैर, फिलहाल सलमान खान बैक टू बैक अलग अलग फिल्मों में व्यस्त हैं। भारत के बाद दिसंबर में दबंग 3 और ईद 2020 को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में सलमान की फिल्म 'इंशाल्लाह' रिलीज होने वाली है।
यहां जानते हैं आने वाली कुछ बॉयोपिक फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications