सलमान की BATTI फिर फ्यूज़....टाईगर बनना है लेकिन दहाड़ना नहीं है
सलमान खान टाईगर ज़िंदा है का प्रमोशन तो शुरू कर चुके हैं लेकिन उनके नए प्रमोशन प्लान से यशराज फिल्म्स में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि सलमान खान ने साफ कर दिया है कि वो टाईगर ज़िंदा है का प्रमोशन तो चाहते हैं लेकिन एकदम हौले से।
और उनकी इसी बात से यशराज फिल्म्स के होश उड़ गए हैं। दरअसल, सलमान खान तो ट्यूबलाइट से सीख लेते हुए ऐसा कर रहे हैं।

लेकिन सलमान खान को कोई ये समझा नहीं पा रहा है कि उनकी बात एकदम बत्ती गुल वाली है। जिस फिल्म को बिल्कुल प्रमोशन नहीं चाहिए था उस पर जान लुटा दी। अब जो प्रमोशन के सहारे ही चलेगी उस पर वो पैंतरा आज़मा रहे हैं।
इधर सलमान को लगता है कि ट्यूबलाइट ज़्यादा प्रमोशन से फ्लॉप हो गई। टाईगर के बारे में सबको वैसे भी बहुत कुछ पता है इसलिए फिल्म का प्रमोशन बिल्कुल कम होना चाहिए। कुल मिलाकर सलमान को दंगल वाला आमिर बनना है।


Click it and Unblock the Notifications