2015 में शादी करना चाहते हैंं सलमान खान!

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं। सलमान और उनकी शादी सिर्फ उनके परिवार ही नहीं बल्कि देश भर के लिए चर्चा का विषय बनी हुई रहती है। ऐसे में अगर सलमान कह दें कि वे शादी करना चाहते हैं तो लोगों के लिए इससे ज्यादा हैरानी की बात और क्या हो सकती है।

salman khan

जी हां, हो सकता है कि 2015 में आपको सलमान खान की बैंड बाजा बारात की खबर मिल जाए। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि यह कहना है खुद सलमान खान का। दरअसल, मुंबई में बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स 2014 में मौजूद सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि नए साल में तीनों 'खान' की मौजूदगी वाली फिल्म में काम करने की बजाय वह अपनी शादी में व्यस्त होंगे।

कार्यक्रम में सलमान से पूछा गया कि वर्ष 2015 में आप तीनों खान यानि की सलमान, शाहरुख और आमिर खान एक फिल्म में साथ काम करना चाहेंगे? तो सलमान ने इस पर ऐसा जवाब दिया कि सब दंग रह गए।

सलमान ने कहा कि, 'मैं तीनों खान को एक फिल्म में काम करता देखने की बजाय अपनी शादी होती देखूंगा।' बहरहाल, सलमान के इस जवाब ने उनके फैंस के मन में एक उत्सुकता तो जरूर पैदा कर दी है। देखते हैं, आगे आगे होता है क्या..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X