WHAT: अब सलमान को करनी ही नहीं है दबंग?
सलमान खान का अवतार हर वक्त स्क्रीन पर बदलता रहा है। और अब एक बार फिर सलमान अपने इस दंबग वाले अवतार से ऊब चुके हैं। अब उन्हें वापस वही काम करना है।
सलमान खान अपने मन के हैं और वो बाकियों को भी यही सलाह देते हैं कि अपने मन की करो। लेकिन अब जब वो अपने मन से कुछ भी करते हैं, तो दबंगई से बोर हो गए हैं।
जी हां, वही दबंग अवतार जिसने सलमान खान की पूरी इमेज ही बदल दी थी। लेकिन अब सलमान खान को दबंग नहीं बनना है। उन्हें अब वापस से बिल्कुल फुलटू कॉमेडी वाले रोल करने हैं।

सलमान खान ने आखिरी कॉमेडी रोल किया था रेडी में। इसके बाद वो लगातार कई तरह के रोल कर चुके हैं और अपने अभिनय में वैराइटी ढूंढ रहे हैं। लेकिन अब उन्हें कॉमेडी करने में काफी दिलचस्पी है।
वैसे तो सलमान के हर रोल में थोड़ा बहुत कॉमेडी दिख ही जाता है। बजरंगी भाईजान में जहां उनका सीधा सादा किरदार हंसी के ठहाको के लिए काफी था।
वहीं दबंग और सुलतान में सलमान खान के डायलॉग्स से लोगों को काफी हंसी आई थी। पहले भी सलमान ने सीरियस किरदारों में भी हंसी का पुट डाला है।
उनका हम दिल दे चुके का समीर हो या फिर बीवी नं 1 का प्रेम, उनका हर किरदार हल्का फुल्का हंसी मज़ाक लिए रहता है। लेकिन अब सलमान को विशुद्ध कॉमेडी करनी है। अंदाज़ अपना अपना जैसी। अब ज़ाहिर सी बात है कि उनका ये एलान सुनकर निर्देशक एकदम चौकन्ना हो चुके होंगे!


Click it and Unblock the Notifications