ALERT: ये धमाकेदार सीक्वल करना चाहते हैं सलमान खान !
[बॉलीवुड न्यूज] ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मक्खी' (ईगा) के लेखक के.वी. विजेन्द्र प्रसाद ने कहा है कि सलमान खान मक्खी सीक्वल में काम करने के लिए काफी इच्छुक है। बता दें, इस फिल्म के निर्देशक बाहुबली फेम एस एस राजामौली हैं। लिहाजा, यदि सलमान खान मक्खी के सीक्वल में हिस्सा हों, तो कोई शक नहीं कि फिल्म धमाकेदार होगी।
हालांकि मक्खी के सीक्वल के बारे में और कोई बात बाहर नहीं निकाली गई है। तमिल- तेलुगु फिल्म 'ईगा' साल 2012 में रिलीज हुई थी। हिंदी डब में फिल्म का नाम मक्खी किया गया था। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म E.T से प्रेरित थी।
9 बातें: जहां सलमान खान हैं शाहरूख खान से आगे!
बता दें, विजेन्द्र प्रसाद ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान की कहानी भी लिखी है। लिहाजा, हो सकता है उनकी कहानी के साथ ही सलमान टॉलीवुड में डेब्यू कर लें। उम्मीद है सलमान फैंस के साथ टॉलीवुड फैंस भी इस खबर से खुश होंगे।
यहां देखें लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications
