..................... Salman Khan wants 2000 more screens to handle Raees and Sultan clash - Hindi Filmibeat

सुलतान Vs रईस से किसी को नुकसान ना हो इसलिए सलमान ने दिया ये Suggestion

सलमान खान की फिल्म सुल्तान और शाहरुख खान की फिल्म रईस के क्लैश को लेकर सलमान खान व शाहरुख खान को कोई टेंशन नहीं है। हर बार जब भी मीडिया ने ये सवाल पूछा है तो दोनों खान्स ने बहुत ही पॉजिटिव तरह से इसका जवाब दिया है।

शाहरुख खान ने कहा- जितना आप उत्साहित हैं उतना ही मैं भी हूं सुल्तान और रईस के क्लैश को लेकर। इंशाअल्लाह दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेंगी। मैं और सलमान अब दोस्त हैं तो हम दोनों सबकुछ साथ साथ ही करेंगे। फिल्में भी साथ ही रिलीज करेंगें।

वहीं सलमान ने कहा- शाहरुख को तो इस बात से डरने की जरुरत ही नहीं है। अभी तक इतने सालों में जब भी मेरी फिल्म शाहरुख खान के साथ रिलीज हुई है तो शाहरुख की ही फिल्म ज्यादा कमाई कर के गयी है। तो डरना तो मुझे चाहिए।

लेकिन इसी के साथ सलमान ने एक और सुझाव दिया है। उनका कहा है- वैसे अगर इस क्लैश से इतना ही डर है तो मुझे लगता है कि हमारे एक साल में 2000 से 2500 और स्क्रीन्स खोल देने चाहिए। इससे दोनों ही फिल्मों को फायदा होगा, ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स मिलेंगी।

हालांकि एक साल में अचानक से ही 2000 स्क्रीन्स का खुलना तो नामुमकिन है। लेकिन सलमान का ये सुझाव वाकई है काफी इंटरेस्टिंग।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X