अजय देवगन के साथ Dhamaka, सलमान के साथ ब्लॉकबस्टर, अब क्या से क्या हो गईं ये एक्ट्रेस
हाल ही में सलमान खान की एक एक्ट्रेस जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। ये एक्ट्रेस कई सालों बाद मीडिया के सामने आई और लोगों उन्हें देखकर चौंक गए। हम बात कर रहे हैं सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड में नजर आईं एक्ट्रेस आयशा टाकिया.. हाल ही में आयशा एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं और पहली नजर में उन्हें कोई नहीं पहचान पाया। वहीं जब लोगों ने ठीक से देखा तो सारे कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। आयशा पहले भी अपनी खराब लिप सर्जरी को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।
[अजय देवगन ब्लॉकबस्टर स्टार यूं ही नहीं, 10 एक्ट्रेस के साथ किया Dhamaka, एकदम सुपरहिट]
ये तस्वीर जब सोशल मीडिया पर आई तो जबरदस्त वायरल हो गई.. फिर शुरू हो गया उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला। किसी ने उन्हें गरीबों की किम कार्दिशियन बताया तो किसी ने कहा कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। कोईइस बात से निराश हुआ कि उन्होंने सर्जरी करवाकर खूबसूरती बिगाड़ ली तो कोई ये सोच कर दुखी है कि वे अब कभी फिल्मों में नजर नहीं आ सकेंगी। बता दें कि इससे पहले वे अपनी उन तस्वीरों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं जो उन्होंने लिप सर्जरी के बाद शेयर की थी। वहीं आयशा ने कभी इन ट्रोलर्स की परवाह की ही नहीं।

आयशा सलमान खान की वॉन्टेड के अलावा शाहिद कपूर दिल मांगे मोर में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं अजय देवगन की फिल्म टार्जन आयशा की पहली फिल्म थी। आयशा टाकिया ने महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी। जिसके बाद से वे फिल्मों में नहीं दिखीं हैं। तो चलिए इसा बात पर आगे देखें इस खूबसूरत एक्ट्रेस की शानदार तस्वीरें और जानें उनके बारे में कुछ खास बातें-


Click it and Unblock the Notifications











