#Aillla: सलमान को कोई मना नहीं करता....ये कहते ही शुरू हो गई ब्लॉकबस्टर फिल्म

अब ये तो सबको पता है कि प्रभुदेवा सलमान खान की दबंग 3 डायरेक्ट करेंगे लेकिन इसके पीछे का कारण बड़ा ही दिलचस्प है। दरअसल, अगर सूत्रों की मानें तो सलमान खान ट्यूबलाइट की असफलता से घबराने की बजाय आगे की तैयारी करने लगे।

लेकिन सलमान की ये समझ में आ गया कि दर्शकों ने उनकी ट्यूबलाइट नकारी मतलब सलमान खान कुछ ही काम हैं जो कर सकते हैं।

salman-khan-wanted-dabangg-3-be-his-savior-post-tubelight-debacle

बस सलमान खान ने तुरंत प्रभुदेवा को अप्रोच किया। क्योंकि जब वीर के साथ सलमान खान की नैया डूब चुकी थी, प्रभुदेवा ने वांटेड रीमेक के साथ सलमान खान के करियर को जीवनदान दे दिया था।

वहीं दूसरी तरफ दबंग 3 में काम करते वक्त सलमान खान को ब्लॉकबस्टर का ऐसा चस्का लगा कि आज तक नहीं टूटा। इसलिए सलमान चाहते थे कि दबंग 3 और प्रभुदेवा मिलकर उनका करियर बचा लें।

बहरहाल, प्रभुदेवा से भी जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि सलमान खान को कैसे कोई भी मना कर सकता है। मैं भी उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित रहता हूं।

प्रभुदेवा का कहना था कि सलमान बस हां कहते नहीं है कि वो अपना प्रोजेक्ट शुरू कर देते हैं। टाईगर ज़िंदा है खत्म करते ही दिसंबर 2017 से सलमान खान दबंग 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

अब प्लान कुछ और हो सकता है!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X