''मैं रणवीर सिंह के सिर पर कुर्सी तोड़कर मारना चाहता था....''- सलमान खान

By Neeti

हमें कहते हुए अफसोस हो रहा है.. लेकिन सच में सलमान खान ने ऐसा ही कहा है। सुल्तान सलमान ने भले ही ये बातें मज़ाक में कही हों, लेकिन कहीं ना कहीं इस तरह की बातें सुपरस्टार के मुंह से सही नहीं लगती। हालांकि हमें यकीन है कि रणवीर सिंह भी इन बातों को मजाक के तौर पर ही लेंगे।

Salman Khan

दरअसल, पिछले दिनों रणवीर आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग के लिए पेरिस में थे। जहां उन्होंने थियेटर में जाकर सुल्तान देखी। लेकिन सिर्फ देखी ही नहीं, बल्कि बेबी को बेस पसंद है गाने पर थियेटर में ही डांस भी किया.. बस यूं ही.. अचानक..

''सलमान खान के सामने आते ही डॉयलोग भूल जाता था....''

बस फिर क्या था.. वहां बैठे दर्शक भी रणवीर सिंह के साथ हो लिये। रणवीर सिंह का यह अंदाज सबको बहुत पसंद आया और इसकी काफी चर्चा भी हुई। जब इस बारे में सलमान खान से बात की गई तो उन्होंने मजाकिये अंदाज में जवाब दिया।

''मेरे लिए शाहरूख खान, सलमान खान कोई कंपिटिशन नहीं हैं....''

सलमान ने कहा- " मैं उसे जान से मार देना चाहता था.. मैं उस पर कुर्सी तोड़ देना चाहता था.. वह फिल्म देखने गया था या डांस करने? मैं कह रहा हूं, वह चाहता था सब लोग उसे देंखे.. "

हम्ममम.. कोई शक नहीं कि सलमान खान ने ये बातें मजाक में कहीं हैं। क्योंकि रणवीर- सलमान के बीच काफी अच्छी बनती है और दोनों एक दूसरे के काम की काफी इज्ज़त करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X