सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं, 'शेरशाह' में आयुष शर्मा को चाहते थे सलमान खान, यहां जानें क्यों नहीं बनी बात!
कारगिल वॉर हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म 'शेरशाह' को दर्शकों से तारीफ पर तारीफ मिल रही है। खासकर सिद्धार्थ मल्होत्रा को इस फिल्म के लिए काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाया है। सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इस फिल्म के साथ वो पांच सालों तक जुड़े रहे हैं। वहीं, निर्देशक ने भी सिद्धार्थ की तारीफ में कहा था कि इस फिल्म के लिए सिद्धार्थ ने अपना सबकुछ लगा दिया है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज पर थी और निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला स्टूडियो और बैनर से संपर्क कर रहे थे, तब सलमान खान ने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई थी।

शेरशाह के निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला ने रिवील किया कि जब इस फिल्म की शुरुआत हुई थी तो सलमान खान इसे प्रोड्यूस करना चाहते थे और वो इस फिल्म के साथ अपने बहनोई आयुष शर्मा को डेब्यू कराना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनी।
मिड डे से बात करते हुए निर्माता ने कहा, "सलमान ने मुझसे उस समय संपर्क किया जब मैं जंगली पिक्चर्स के साथ बातचीत कर रहा था। वह चाहते थे कि शेरशाह आयुष की पहली फिल्म हो, और इसमें मेरे साथ साझेदारी करना चाहते थे।"


Click it and Unblock the Notifications