भारत: सलमान खान का Swag walk हुआ वायरल, माल्टा में हो रही है फिल्म शूटिंग
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे है और शूट मालटा में हो रहा है। हाल ही में एक सलमान खान का फिल्म के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें भाईजान काफी स्वैग के साथ चलते हुए नजर आ रहे है और पीछे से कोई उनका वीडियो बना रहा है। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री ने पोस्ट किया है जिसके बाद से ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे है जो कि सलमान खान के साथ दो ब्लॉकबस्टर फिल्में पहले ही दे चुके है..सुल्तान और टाइगर जिंदा है में अली अब्बास जफर ने काफी बेहतरीन निर्देशन किया है।

इस फिल्म की लीड हीरोइन की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद इसमें लीड रोल में कैटरीना कैफ फाइनल की गई है।
इसके अलावा फिल्म में दिशा पटानी भी नजर आने वाली है जो कि हाल ही में बागी 2 में बेहतरीन अभिनय करते हुए दिखी थी। इस फिल्म में तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले है।
बता दें कि दिशा पटानी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एमएस धोनी से की थी जिसमे लोगों ने उनको काफी ज्यादा पसंद किया था।
देखना है कि इतनी बड़ी फिल्म हिस्सा होने के बाद वो किस तरह से अपने आपको साबित करती है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।
फिलहाल आप सलमान खान का ये वीडियो देखिए जिसमें सुपरस्टार काफी स्वैग के साथ वाक करते हुए नजर आ रहे है..इसके अलावा भी कई वीडियो सेट से वायरल होते रहते है।


Click it and Unblock the Notifications












