जिस फिल्म ने सलमान का डूबता करियर बचाया, उसी के सीक्वल को सलमान ने कर दिया KICK!
सलमान खान पर एक एहसान करना कि उन पर कोई एहसान मत करना। इस एक डायलॉग ने सलमान का करियर पलट कर रख दिया था। सलमान खान ने वांटेड से अपनी इमेज बदली और उनका करियर वापस पटरी पर आ गया वरना उसके पहले, सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों की बौछार कर रहे थे।
ऐसे में माना जा रहा है कि बोनी कपूर के वांटेड सीक्वल को रिजेक्ट करने से पहले, सलमान को दो बार सोचना चाहिए था। हालांकि, बोनी कपूर ने वांटेड के साथ सलमान पर कोई एहसान नहीं किया था।

बल्कि सलमान खान ने बोनी कपूर की तब मदद की थी जब उनका प्रोडक्शन हाउस लगभग डूब चुका था। उस वक्त सलमान ने बोनी कपूर की नो एंट्री में एक छोटा सा रोल करना भी स्वीकार किया। फिल्म में सलमान खान सहयोगी कलाकार थे।
[जब फिल्म सलमान की है तो मैं ऋतिक के पास क्यों जाऊंगा!]
हाल ही में सलमान खान से एक इंटरव्यू में इन वांटेड और नो एंट्री सीक्वल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि वो फिलहाल भारत, दबंग 3 और शेर खान कर रहे हैं।
वहीं बोनी कपूर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि मुझसे मत पूछिए। आपने भी सुना है सलमान ने क्या कहा है। तो उन्होंने जो कहा है ज़ाहिर सी बात है कि वही सच है।
वैसे जानिए सलमान खान अब तक कितनी ब्लॉकबस्टर फिल्में कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications












