लॉकडाउन में सिर्फ कुछ घंटों के लिए अपने पिता से मिलने मुंबई पहुंचे थे सलमान खान?
भारत में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरु हो चुका है। पिछले दिनों अफवाह फैली थी कि सलमान खान लॉकडाउन के बीच अपने फॉर्महाउस से वापस मुंबई आ चुके हैं। हालांकि बाद में इसे गलत बताया गया। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दरअसल सलमान मुंबई वापस नहीं आए हैं। बल्कि वह सिर्फ कुछ घंटों के लिए अपनी मां सलमा खान और पिता सलीम खान से मिलने के लिए मुंबई पहुंचे थे और फिर वापस फॉर्महाउस जा चुके हैं।
Recommended Video
सलमान पिछले दो महीनों से अपने पनवेल फॉर्महाउस पर दोस्तों और बहन अर्पिता के परिवार के साथ रह रहे हैं। जबकि उनके मां- पिता मुंबई के गैलेक्सी अपार्टमेंट में हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान ने चौथा चरण शुरु होने के बाद अधिकारियों से सारे परमिशन लेकर कुछ घंटों के लिए मुंबई आए थे और रात होने से पहले वापस पनवेल फॉर्महाउस भी पहुंच चुके थे। सलमान ने यहां अपने मां- पिता से मुलाकात की और अपने पिता द्वारा किये जा रहे राहत कार्य को देखा। पनवेल फॉर्महाउस पर सलमान फिलहाल फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, यूट्यूब चैनल के लिए गाने तैयार कर रहे हैं और वर्कआउट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications