शेरा के पिता की अर्थी को सलमान खान ने दिया कंधा? रोते हुए दोस्त को संभालकर ऐसे निभाई दोस्ती!

Salman Khan Shera Father Funeral: सुपरस्टार सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा काफी मशहूर हैं। शेरा दशकों से सलमान खान की सिक्योरिटी का जिम्मा संभाले हुए है, लेकिन इस वक्त शेरा लाइफ के एक बुरे फेज का सामना कर रहे हैं। दरअसल, शेरा के पिता का निधन हो गया है। शेरा के पिता 88 साल के थे और काफी समय कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे और अंत में वो जंग हार गए।
यह खबर खुद शेरा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। शेरा, जिनका असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है, उन्होंने लिखा था, 'मेरे पिता मेरे लिए सबसे मजबूत इंसान और मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थे। जो भी ताकत मुझमें है, वो उन्हीं की दी हुई है।'
सुंदर सिंह जॉली का अंतिम संस्कार हो गया है। इस दौरान शेरा और उनके बेटे टाइगर बेहद भावुक नजर आए। पिता की आखिरी विदाई में बेटे और पोते का टूटा हुआ दिल सबको नम कर गया। ऐसे में इस वक्त हर कोई सवाल कर रहा है कि शेरा के इस मुश्किल वक्त में सलमान खान कहां थे और क्या भाईजान ने शेरा के पिता की अर्थी कंधा दिया।
आपको बता दें कि सलमान खान को आए दिन धमकियां मिल रही हैं। इसके साथ ही घर से ऑफिस, यहां तक कि शूटिंग सेट पर भी काफी ज्यादा कड़ी सिक्योरिटी रहती है। ऐसे में भाईजान ने अपने ही दबंग अंदाज से शेरा को जरुर सांत्वना दी होगी।
शेरा पिछले तीन दशकों से सलमान खान की सुरक्षा में लगे हैं। 1995 से सलमान के साथ उनकी जो बॉन्डिंग है, वो सिर्फ बॉडीगार्ड और एक्टर की नहीं, बल्कि परिवार जैसी हो चुकी है। यही वजह है, कि इस कठिन समय में सलमान खान पूरी तरह शेरा के साथ खड़े हैं।
शेरा 'टाइगर सिक्योरिटी' नाम से एक सिक्योरिटी कंपनी भी चलाते हैं, जो बॉलीवुड के बड़े सितारों से लेकर इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज जैसे जस्टिन बीबर तक की सुरक्षा संभाल चुकी है। 1980 के दशक में वह एक कामयाब बॉडीबिल्डर भी रह चुके हैं, और कई अवॉर्ड जीत चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications