Pics: सलमान खाान, आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद देर रात शाहरूख खान से मिलने मन्नत पहुंचे

सलमान खान और शाहरूख खान की दोस्ती बेहद गहरी है और ये बात सलमान खान ने उस वक्त साबित की जब शाहरूख खान को दोस्तों की ज़रूरत थी। एक रेव पार्टी में ड्रग्स की बरामदगी के बाद शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। शाम को आर्यन खान की पेशी हुई और उन्हें एक दिन की कस्टडी में भेजा गया। रात आर्यन खान को जेल में बितानी पड़ी।

Recommended Video

Aryan Khan की NCB गिरफ्तारी के बाद Shah Rukh Khan के घर पहुंचे Salman Khan ; Watch video | FilmiBeat

इस बीच जहां शाहरूख खान की पत्नी, गौरी खान, दिन में ही NCB के दफ्तर पहुंची और आर्यन खान की ज़मानत की कोशिश करती दिखीं। वहीं शाहरूख खान भी दिन में अपने वकील के पास मामले का कोई तोड़ निकालने पहुंचे थे।

salman-khan-visits-shahrukh-khan-at-mannat-after-aryan-khan-s-arrest-see-pictures

रात में सलमान खान भी शाहरूख खान से मिलने मन्नत पहुंचे। मन्नत से निकलते हुए सलमान खान को कैमरे में कैद किया गया। इस दौरान, शाहरूख खान के घर के बाहर भी काफी भीड़ दिखाई दी। और ऐसे समय में भी फैन्स सलमान खान के साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे।

शाहरूख खान के बेहद करीबी सलमान खान

शाहरूख खान के बेहद करीबी सलमान खान

आर्यन खान की गिरफ्तारी से शाहरूख खान परेशान हैं। आर्यन ने NCB पूछताछ में बताया था कि उनके अब्बू ने आगाह किया था कि हर जगह NCB की छापेमारी चल रही है इसलिए वो पूरा सतर्क रहें और जहां भी जाएं सोच समझकर ही जाएं। इसके बावजूद, आर्यन खान, एक ऐसे ही छापे में पकड़ाए गए। आर्यन की गिरफ्तारी के तुरंत बाद, सलमान खान शाहरूख से मिलने पहुंचे।

NDPS का एक्ट 27

NDPS का एक्ट 27

आर्यन खान को NDPS के एक्ट 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। समीर वानखेड़े ने कंफर्म किया कि आर्यन खान सहित 8 लोगों को गिरफ्तार कर एक दिन की कस्टडी में लिया गया है क्योंकि उनसे ड्रग पेडलर का अहम सुराख मिल सकता है।

पूजा भट्ट ने दिया साथ

पूजा भट्ट ने दिया साथ

अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी एक ट्वीट करते हुए शाहरूख खान का साथ देते हुए लिखा - मैं इस समय आपके साथ खड़ी हूं शाहरूख खान। इसलिए नहीं क्योंकि आपको इसकी ज़रूरत है। बल्कि इसलिए कि ये ज़रूरी है। ये वक्त भी गुज़र जाएगा।

सलमान ने भी निभाई दोस्ती

सलमान ने भी निभाई दोस्ती

सलमान खान केवल शाहरूख खान ही नहीं बल्कि आर्यन खान के भी काफी करीब हैं। आर्यन खान के साथ कुछ सालों पहले ही सलमान खान मुंबई की सड़कों पर साईकिल की सवारी करते दिखे थे। सलमान एक दिन अचानक सुबह सुबह आर्यन के लिए ये साईकिल लेकर पहुंच गए थे।

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान

आर्यन खान, शनिवार की रात को एक क्रूज़ पर चल रही रेव पार्टी से हिरासत में लिए गए थे। आर्यन खान के साथ 12 और लोगों की भी इस पार्टी से गिरफ्तारी हुई थी। ये क्रूज़ मुंबई से गोवा जा रहा था और पार्टी से भारी मात्रा में कोकेन, MD और हशीश बरामद हुआ था। पूछताछ के बाद आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट सहित 13 में से 8 लोग गिरफ्तार कर लिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X