..................... Salman Khan visits baba sidduque funeral amid high secirity salman khan range rover enters baba siddique house - Hindi Filmibeat

हवा भी सिक्योरिटी से परमीशन लेकर पहुंचेगी सलमान खान तक! बाबा सिद्दिकी के घर में सीधे घुसी भाईजान की रेंज रोवर

Salman Khan

Salman Khan At Baba Siddique Funeral Video: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी का अंतिम संस्कार होने वाला है। ऐसे में उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बाबा सिद्दिकी के अंतिम दर्शन करने के लिए तमाम नेता और अभिनेता उनके घर पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच उनके सबसे करीबी सलमान खान भी उनके घर पर पहुंचे हैं।

बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी और भी ज्यादा टाइट कर दी गई है। ऐसे में जहां सभी बड़े नेता और अभिनेता पैदल ही बाबा सिद्दिकी के घर में एंट्री ले रहे हैं तो वहीं सलमान खान को यहां पर वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिला है।

सलमान खान की गाड़ी सीधे बाबा सिद्दिकी के घर के अंदर एंटर कराई गई और भी बेहद हाई सिक्योरिटी के बीच। दरअसल, बाबा सिद्दिकी को भी हाल ही में पहले धमकी मिली थी जिसके बाद दशहरा के मौके पर उनके हत्या को अंजाम दे दिया गया। इसके साथ ही सलमान खान और गैंगस्टर का तो पुराना विवाद रहा है।

बाबा सिद्दिकी के अंतिम संस्कार की जानकारी उनके बेटे जीशान ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'अत्यंत दुख के साथ हम आपके सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय बाबा सिद्दीकी विधायक जीशान सिद्दीकी, डॉक्टर अर्शिया सिद्दीकी के पिता और श्रीमति शहजीन सिद्दीकी के पति का स्वर्गवास हो गया है। नमाज़ ए जनाज़ा आज 13 अक्टूबर रविवार शाम 7 बजे मगरिब की नमाज के बाद मकबा हाइट्स, 15 ए पाली रोड पाली नाका, बांद्रा (ड्ब्लू) में किया जाएगा। दफन- आज 13 अक्टूबर, रविवार रात 8:30 बजे बड़ा कब्रिस्तान, मरीन लाइन्स स्टेशन के सामने किया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X