अब टाईगर सलमान से मिलें नवाबों के शहर लखनऊ में

मुंबई शहर में चल रहे सभी रियेलिटी शो पर फिल्म का प्रमोशन करने के बाद अब सलमान और कैटरीना अलग अलग शहरों में भी जाकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करेंगे। सलमान अब लखनऊ की सैर की तैयारी में हैं। जल्द ही लखनऊ शहर के लोग सलमान खान को अपने साथ पाएंगे।
लखनउ शहर में सलमान खान के चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है और साथ ही सलमान की फिल्मों को इस शहर में काफी अच्छा रिस्पांस मिलता है। फैन्स के अलावा लखनऊ शहर का मशहूर खाना भी सलमान को इसकी तरफ आकर्षित करता है। साथ ही इस वक्त जबकि पूरा शहर ईद की तैयारियों में लगा हुआ है और शाम को इफ्तार का दौर चल रहा है ऐसे में सलमान भला लखनऊ शहर को कैसे नज़र अंदाज कर सकते हैं। खैर सलमान भाई का रमजान के दौरान लखनऊ वासियों को ये तोहफा वाकई शहर के लोगों के लिए बहुत खास होगा। ईद से पहले ही सलमान की ईदी।


Click it and Unblock the Notifications











