VIRAL VIDEO: पिता सलीम खान के सामने ये क्या कह गए सलमान खान, बोले- मेरे पास मां है वो भी...

Salman khan viral video: सलमान खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान जब भी कहीं भी आते हैं अपनी धाक जमा ही लेते हैं। बात दें कि हाल ही में सलमान खान को एंग्री यंग मैन के ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया था। इस दौरान उन्होंने ऐसी-ऐसी बातें की जिसे सुनकर लोग तो हैरान ही रह गए। जी हां, इस खास मौके पर सलमान खान ने पर्दे के पीछे के कई राज खोले थे। कभी वह फिल्म क्रांति को लेकर बाते करते तो कभी वह फरहान अख्तर से दूरियां बनाते नजर आते।
लेकिन इन पूरे इवेंट के बीच सलमान खान ने मां को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर फैन्स सलमान खान की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। बता दें कि इस दौरान सलमान खान के जेश्चर को भी लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को भी फैन्स का प्यार मिल रहा है।
दरअसल बीते दिन एंग्री यंग मैन के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फरहान अख्तर, जावेद अख्तर, जोया अख्तर, सलीम खान और सलमान खान जमकर हंसी मजाक करते नजर आते हैं। इस इवेंट में जहां फरहान अख्तर आइकॉनिक डायलॉग्स के बारे में बात करते हैं और अपना फेवरेट डायलॉग बताते हैं कि उन्हें 'डॉन को परड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है' पसंद है। वहीं सलमान खान भी अपने डायलॉग के बारे में बात करने लगते हैं।
सलमान खान कहते हैं कि आप मुझसे नहीं पूछेंगे ? इसके बाद सलमान खुद ही कहते हैं कि मेरा फेवरेट डायलॉग है, मेरे पार मां है, वो भी दो दो। समलान के इस डायलॉग को सुनकर इवेंट में लोग तालियां और सीटियां बजाने लगते हैं। बता दें कि सलमान खान अपने इस अंदाज से सभी का दिल जीत लेते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- सलमान खान में कितने संस्कार हैं जब तक सलीम सर बैठे हैं सलमान खान खड़े हुए हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा- भाई तो भाई हैं दिल जीत लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











