#ViralVideo - ये क्या फटी जीन्स को और फाड़ा..फिर चबाने लगे सलमान खान
सलमान खान का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो खुद अपनी जीन्स चबाते नजर आ रहे हैं।
भले सलमान खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हो और उनके फैन्स उनकी हर आदत को फॉलो करना चाहते हैं लेकिन आदतों के मामलों में वो भी बिल्कुल हमारे और आपकी तरह आम इंसान हैं जो बैठे बैठे वही करते हैं जो आम लोग बैठे होते हैं और जाने अनजाने में करते हैं।
[प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना आसान नहीं...दिया करारा जवाब]
दरअसल सलमान खान की इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रही है जो ट्यूबलाइट के प्रमोशनल के दौरान की है। इस इवेंट में सलमान खान Ripped Jeans (फटी जीन्स) पहन कर आए थे।बस बैठे बैठे सलमान खान अपनी फटी जीन्स को और फाड़ा और उसे वहीं चबाने भी लगे। हर कोई सलमान खान की इस वीडियो को काफी पसंद कर रहा है आप भी देखिए।
Being Human launches edible jeans. pic.twitter.com/v1bhHNesGz
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) May 31, 2017
सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं तो साथ ही सलमान खान का मजाक भी उड़ा रहे हैं। सलमान खान भी शायद अपनी इस हरकत को देखकर हंस पड़ें।
सलमान खान इन दिनों पूरी तरह ट्यूबलाइट के प्रमोशन में व्यस्त हैं। सोहेल खान और सलमान खान दोनों ही हर जगह प्रमोशन करने पहुंच रहे हैँ। फिल्म इस साल ईद पर रिलीज हो रही है और सबको फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी है।


Click it and Unblock the Notifications