इधर मंदिरों की सफाई में लगे हैं बॉलीवुड सेलेब्स.. उधर रियाद में अवॉर्ड नाइट में मस्ती करते दिखे सलमान खान

Salman Khan

Salman Khan Riyadh: जहां एक ओर देश भर में राम मंदिर का जश्न है और तमाम सेलेब्स भक्ति में सराबोर दिखाई दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड स्टार सलमान खान को सऊदी अरब के जॉय अवार्ड्स में दिग्गज हॉलीवुड स्टार एंथनी हॉपकिंस के साथ पोज देते देखा गया।

इस इवेंट में सलमान को सम्मानित किया गया, जो रियाद में जॉय अवार्ड्स में उनका दूसरा अवसर था, जहां उन्हें गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया था।

इवेंट से सलमान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हॉपकिंस के साथ 'टाइगर 3' स्टार का एक वीडियो भी एक्स पर छाया हुआ है।

क्लिप में सलमान मेटल ग्रे सूट के साथ ग्रे शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्टेज पर मिस्र के एक वरिष्ठ अभिनेता को पुरस्कार भी प्रदान किया।

काम के मोर्चे पर, सलमान को हाल ही में मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित 'टाइगर 3' में देखा गया था। फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं और शाहरुख खान 'पठान' के रूप में कैमियो में हैं।

सलमान फिलहाल वीकेंड पर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' को होस्ट कर रहे हैं। वह जल्द ही विष्णु वर्धन की 'द बुल' में दिखाई देंगे, जो ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा पर आधारित है, जिन्होंने 1988 में मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस का नेतृत्व किया था।

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X