सलमान खान ने भांजे के साथ कर दी ऐसी पेंटिंग, देखने वाले फैंस ने बोला- सुपर क्यूट VIDEO

सलमान खान कुछ समय पहले टाइगर 3 की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हुए। फिर एक बार सलमान खान बिग बॅास 15 की शूटिंग के लिए मुंबई आ चुके हैं। इस बीच सलमान खान का एक मजेदार क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान आयुष शर्मा और अर्पिता के बेटे आहिल के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

यह तो सभी को पता है कि आहिल के साथ सलमान का रिश्ता काफी गहरा है। अपने भांजे आहिल से सलमान खान बेहद प्यार करते हैं जो कि इससे पहले वायरल हुए कई वीडियो में दिख चुका है। वहीं इस वीडियो में सलमान खान जिस कला में माहिर हैं वो कला आहिल को बताते हुए दिखाई दे रहे हैं वो भी एक अलग स्टाइल में। वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि सलमान खान पेंटिंग पर उनके फुटप्रिंट बना रहे हैं।

salman khan

इसके बाद आगे आहिल को बोर्ड पर पेट के बल चलने के लिए प्रेरित करते हैं। सलमान खान के इस वीडियो को बॉलीवुड के लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में मामा-भांजे की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान बिग बॅास 13 का लांच एपिसोड की शूटिंग करने के बाद फिर से टाइगर 3 का काम पूरा करेंगे। टाइगर 3 का बजट 300 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है और ये सलमान खान की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म भी बताई जा रही है। सलमान खान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी है। इस बार स्टोरी के साथ फिल्म की यूएसपी दमदार एक्शन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X