कोरोना वॅारियर्स को सलमान खान ने बांटा खाना, खुद की खाने की जांच, Video देख फैंस ने बोला लव यू भाईजान

सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज के लिए ईद पर तैयार है। कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए सलमान ने अपनी फिल्म की रिलीज को अगले साल की बजाए इसी साल लाने का फैसला किया। लेकिन इसके साथ बीते एक साल से लगातार सलमान कोरोना में लोगों के भोजन की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पिछले साल की तरह इस साल भी बॅालीवुड एक्टर सलमान खान कोरोना वॅारियर्स की मदद के लिए आगे आए हैं। हाल ही में सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है जहां पर वह कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को भेजे जाने वाले खाने की क्वॅालिटी यानी कि गुणवत्ता की जांच करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan

ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि पिछले साल की तरह इस साल भी सलमान लोगों के खाना भेजने की पूरी व्यवस्था कर रहे हैं। सलमान खान रोजाना मुंबई में कोरोना फ्रंटलाइन वॅारियर्स के लिए 5000 खाने के पैकेट बंटवा रहे हैं। सलमान खान के इस वीडियो पर उनके फैंस प्यार बरसा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X