फिल्म 'राधे' के सेट से सलमान खान का वीडियो वायरल- लुक देखकर हैरान रह गए फैंस

By Staff

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राधे की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की अंतिम शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में ही चल रही है। हाल ही में एक फैन ने सलमान को राधे के सेट पर स्पॉट किया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो वायरल हो चुका है। फैंस भी काफी उत्साहित हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में सलमान खान बिल्कुल अपने 'वांटेड' लुक में नजर आ रहे हैं.. काली रंग की जींस, काले रंग की टीशर्ट और चेक्ड शर्ट।

खास बात है कि सलमान खान ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि ये फिल्म एक्शन के मामले में 'वांटेड' की बाप है। लेकिन यह वाटेंड की सीक्वल नहीं है। इसकी कहानी बिल्कुल अलग है।

Salman Khan

फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा भी अहम किरदारों में होंगे। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा उठाया है प्रभुदेवा ने। जबकि प्रोड्यूसर हैं अतुल अग्निहोत्री और सोहेल खान। फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। यह कोरियन फिल्म Outlaws की हिंदी रीमेक है।

ईद पर सलमान खान की राधे को सिनेमाघरों में टक्कर देने आ रही है अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम। साथ ही उसी दिन हॉलीवुड फिल्म 'फॉस्ट एंड फ्यूरियस 9' भी भारत में रिलीज होने वाली है। यानि की तीन बड़ी फिल्मों का क्लैश। खैर, ईद पर सलमान खान की फिल्में एक तरह से फैंस के लिए ट्रीट होती हैं। हर साल ईद पर सलमान अपनी फिल्म लाते हैं। लिहाजा, राधे के साथ एक बार फिर धमाका होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X