..................... Salman Khan in and as Veer | वीर में सिक्स पैक दिखांएगे सलमान - Hindi Filmibeat

वीर में सिक्स पैक दिखांएगे सलमान

By Staff

Salman Khan
शाहरुख खान ने फिल्म 'ओम शांति ओम' में अपना सिक्स पैक दिखाया था। अब सलमान खान भी उसी रास्ते पर चलकर अपना जबर्दस्त सिक्स पैक दिखायेंगे।

सलमान खान ईरोज इंटरनैशनल और निर्माता विजय गलानी की फिल्म वीर में अपना जबर्दस्त सिक्स पैक दिखायेंगे। यह एतिहासिक संगीतमय प्रेम कहानी है। इसका निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं और संगीतकार साजिद वाजिद हैं।

बताया जाता है कि सलमान खान इस फिल्म के लिये विशेष लुक बनाना चाहते थे। इसके लिये उन्होंने 15 साल इंतजार किया है। वे इसके लिये विशेष लुक इसलिये बनाना चाहते हैं क्योंकि यह फिल्म 19 वीं शताब्दी की कहानी है।

इसमें वे लंबे बाल और तगडे शरीर के साथ मौजूद रहेंगे। सिक्स पैक बनाने के लिये उन्होंने काफी मेहनत की है और अपने खान पान पर नियंत्रण किया है।

फिल्म में सन 1860 से 1900 ईसवी तक की कहानी दिखाई जा रही है। सलमान खान के प्रशंसको के लिये सलमान की सिक्स पैक बाडी किसी तोहफे से कम नही होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X