सलमान को फॉलो नहीं करेंगी वीना मलिक
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के करोड़ों फैन्स होंगे लेकिन कोई एक है जो सलमान को फॉलो नहीं करना चाहती जी हां वो कोई और नहीं पाकिस्तान की एक्ट्रेस वीना मलिक हैं। हाल ही में वीना ने बॉडीगार्ड फिल्म के डांस स्टेप्स की नकल शन्नो नाम के आयटम सॉग में किया है।
अगर रीयल लाइफ की बात करें तो वीना का कहना है कि मैं उस इंसान को चाहूंगी जिसे मैं पसंद करती हूं और उसी से शादी भी करना चाहूंगी। हां मैं शादी करना चाहती हूं लेकिन उस इंसान से जो मुझे पसंद हो। जो मुझे रीयल लाइफ में इंप्रेस कर सके।
जी हां वीना अपना स्वयंवर रचाने जा रही है। इसमें वीना खुद अपना हमसफर चुनेंगी, अगर वीना को कई पसंद आ जाता है तो वीना जल्द ही शादी भी कर लेंगी। वीना का स्वयंवर एनडीटीवी पर जल्द ही आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











