पहली बार.. एक साथ दिखेंगे दो धमाकेदार सुपरस्टार.. सलमान खान और.....
जुड़वा 2 में सलमान खान के किरदार को निभाने के बाद.. अब वरूण और सलमान खान एक बार फिर साथ साथ दिखने वाले हैं। लेकिन इस बार किसी फिल्म में नहीं.. बल्कि टीवी पर। जी हां, दोनों सुपरस्टार एक अवार्ड के स्पेशल सेगमेंट को होस्ट करते दिखेंगे।
2018 की बिग बजट फिल्म.. लेकिन 300 करोड़ का तगड़ा LOSS
सूत्रों की मानें तो उस सेगमेंट का थीम कुछ ऐसा होगा.. जहां जुड़वा लोगों की बात होगी। लिहाजा, सलमान और वरूण धवन उसे होस्ट करेंगे.. क्योंकि दोनों ही उस थीम पर आधारित फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। बता दें, सिर्फ डांस या मस्ती ही नहीं.. बल्कि दोनों स्टार्स कुछ खास करते भी दिखेंगे।

खास बात है कि सलमान खान और वरूण धवन एक दूसरे से काफी करीब हैं। सलमान तो वरूण को इतना चाहते हैं कि जुड़वा 2 में डबल रोल के लिए तुरंत ही मान गए.. जबकि वह कैमियो सिर्फ कुछ ही मिनटों का था। वहीं, अब पहली बार दोनों स्टार्स टीवी पर साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications