'भारत' के सेट से- सलमान खान और वरूण धवन की Latest तस्वीर- धमाकेदार कैमियो
प्रोड्यूसर अतुल अग्निहोत्री ने फिल्म भारत के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जहां सलमान खान और वरूण धवन साथ साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के सेट पर सलमान वरूण के लिए फोटोग्राफर बने हैं। बता दें, फिलहाल फिल्म की शूटिंग अबु ढ़ाबी में हो रही है, जहां कुछ अहम एक्शन सीन्स फिल्माए जा रहे हैं। अली अब्बास जफर की यह फिल्म ईद 2019 में रिलीज हो रही है।
तनुश्री दत्ता- नाना पाटेकर विवाद, अक्षय कुमार क्यों पहुंचे पुलिस स्टेशन
बता दें, वरूण फिल्म में कैमियो निभा रहे हैं और उन्होंने अपना पार्ट भी शूट कर लिया है। भारत में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। जबकि तबू, जैकी श्राफ और सुनील ग्रोवर भी अहम किरदारों में हैं। बता दें, फिल्म में वरूण के अलावा भी कुछ और सितारे भी कैमियो करते दिख सकते हैं।

भारत 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है। खास बात है कि सलमान खान- अली की जोड़ी इस फिल्म के साथ हैट्रिक बनाने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications