#Damdaar: सलमान खान ने एक बार फिर जबर दबंगई की है...मज़ा आ जाएगा!
सलमान खान ने हनुमान दा दमदार की डबिंग बहुत ही शानदार तरीके से शुरू कर दी है। और अब उनके कुछ डायलॉग्स फिल्म की मेकिंग में गदर मचा रहे हैं। और आपको ये डायलॉग्स सुनकर मज़ा आ जाएगा।
सलमान खान हनुमान दा दमदार की डबिंग कर रहे हैं। और उनकी डबिंग के वीडियो देखकर आपको मज़ा ही आ जाएगा। हनुमान दा दमदार एक एनिमेशन फिल्म है जिसमें सलमान खान हनुमान की आवाज़ दे रहे हैं।
फिल्म में रवीना टंडन सलमान खान की मां की डबिंग कर रही हैं और सनी देओल भगवान राम की डबिंग कर रहे हैं। और सलमान खान इसके डायलॉग्स में शानदार ट्विस्ट डाल रहे हैं।

एक वीडियो वायरल है जहां, सलमान हनुमान के डायलॉग्स में अपनी फिल्मों के डायलॉग बोलते नज़र आ रहे हैं। एक बार उन्होंने मुझ पर एक एहसान करना कि मुझ पर कोई एहसान मत करना का इस्तेमाल किया।
वहीं एक और सीन में वो वाल्मीकि जी को गब्बर का डायलॉग वो भी अमजद खान की आवाज़ में बोलकर मज़ा ही दे दिया है। इससे एक बात तो तय है कि फिल्म देखकर काफी मज़ा आने वाला है।
[#FirstLook: 500 करोड़ की रामायण के लिए बॉलीवुड तैयार...सलमान - ऋतिक DONE!]
फिल्म की डायरेक्टर रूचि नारायण ने एक इंटरव्यू में बताया कि हमने एक लाइन में सलमान को फिल्म का आईडिया बताया और उन्हें ये बहुत ही पसंद आया।
जब सलमान ने फिल्म का नाम सुना तो उन्होंने पूछा दा दमदार...ये क्या होता है? फिर सलमान को बताया गया कि फिल्म को नए रूप में ढाला गया है जिससे आज के लोगों को पसंद आए। खासतौर से बच्चों को।


Click it and Unblock the Notifications











