'श्रीदेवी जा रही है..' ममता कुलकर्णी को ऐसे चिढ़ाते थे सलमान खान, पूर्व एक्ट्रेस ने खुद बताया राज!

mamta Kulkarni salman khan

Mamta Kulkarni Salman Khan- सलमान खान और ममता कुलकर्णी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है लेकिन दोनों को करण अर्जुन में काफी पसंद किया गया था। इस वक्त ममता कुलकर्णी अपने सन्यासी जीवन को लेकर खबरों का हिस्सा हैं।

वायरल हो रहे एक वीडियो में वो कुछ ऐसा कह रही हैं जिसको सुनकर आप हैरान होने वाले हैं। सलमान खान को लेकर बात करते हुए ममता ने कहा कि वो काफी ज्यादा शरारती हैं और फिल्म के सेट का एक किस्सा भी साझा किया।

श्रीदेवी जा रही है

रजत शर्मा के शो पर पहुंची ममता कुलकर्णी ने उनके कई सवालों का जवाब दिया। रजत शर्मा ने शाहरुख खान और सलमान खान को लेकर पूछा की दोनों में से कौन सबसे ज्यादा शरारती है। इसपर ममता कुलकर्णी ने मजेदार जवाब दिया।

ममता ने कहा, ''इनसे ज्यादा शरारती तो सलमान है। मुझे क्या है कि पंचुआलिटी की आदत है, आप किसी से भी पूछना बॉलीवुड में। मैने 15 साल काम किया है। कोई अगर पूछेगा की 6 बजे की शिफ्ट है तो मैं 6.30 तैयार मिलूंगी सेट पर।

6.30 मैं निकल गई और सलमान खान का रूम मेरी बाज में था और ऐसे ऐसे करके आता था। मेरे को ऐसे देखेगा और बोलेगा अरे जल्दी चलो श्रीदेवी जा रही है। ऐसा करेगा वो, मैं देखूंगी और कहूंगी जस्ट शटअप सलमान।'' ममता कुलकर्णी का ये बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में लोग कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत सही अभिनय की वह सलमान की नहीं तो कैटरीना करती है।'' एक ने लिखा, ''घातक में जो उसने किया था ना गाने पर डांस था .. सच कहूं तो वह अपने समय में सबसे खूबसूरत में से एक थी।'' एक ने लिखा, ''सल्लू सर की बात ही कुछ अलग है।'' एक ने लिखा, ''सही बोल रही है।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...

Read more about: mamta kulkarni salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X