सलमान खान ने फैंस से सिनेमाघरों में 'सूर्यवंशी' देखने की गुजारिश की, थियेटर VS ओटीटी पर दिया रिएक्शन
सलमान खान और आयुष शर्मा की आगामी फिल्म 'अंतिम' 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर दबंग खान ने मीडिया से बातें करते हुए थियेटरों में रिलीज होने वाली फिल्में और ओटीटी के बीच तुलना किये जाने पर रिएक्शन दिया। सलमान खान ने साफ तौर पर कहा कि ओटीटी कभी भी सिनेमाहॉल का विकल्प नहीं बन सकता। दोनों बिल्कुल अलग अनुभव हैं।
साथ ही सलमान ने अपने फैंस से अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की बंटी और बबली 2, जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2, आदि जैसी आने वाली फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने की गुजारिश भी की।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सलमान खान ने कहा, "सूर्यवंशी, बंटी और बबली 2 और हमारे साथ जो फिल्म रिलीज हो रही है सत्यमेव जयते 2 वो भी थिएटर में देखना।"
कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बीच दर्शकों के देखने के पैटर्न में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर, सलमान ने कहा कि लोग धीरे-धीरे सिनेमाघरों में वापस आने लगे हैं। समय के साथ उनका डर भी खत्म होगा।


Click it and Unblock the Notifications