जय हो की असफलता से कहीं ना कहीं दुखी हैं सलमान!
सोहेल खान के निर्देशन में पहली बार सलमान खान ने काम किया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गयी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल बनाने के लिए सोहेल खान ने भी काफी मेहनत की लेकिन शायद कहीं ना कहीं वो अरबाज खान जैसा जादू नहीं चला पाए। सलमान खान जो कि अपने करियर को लेकर काफी सीरियस रहते हैं उनके लिए जय हो फिल्म का फ्लॉप होना बहुत ही दुख की और बहुत निराशा वाली बात है। क्योंकि सलमान खान हमेशा ही अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। उन्हें पता है कि जब तक उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल रही हैं तभी तक उन्हें लोग प्यार कर रहे हैं। जिस दिन उनका करियर डूबा उन्हें लोग प्यार करना भी बंद कर देंगे।
ऐसा सलमान खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था। सलमान खान ने कहा था कि उन्हें पता है कि उनके करियर की वजह से ही उनकी इज्जत है और लोग उन्हें इतना चाहते हैं। अगर उनका करियर डांवा डोल हुआ तो वो सबकुछ खो देंगे। हालांकि सलमान खान के फैंस की सोच ऐसी नहीं है। उनके लिए सलमान खान एक रियल लाइफ हीरो हैं और सलमान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर चलना ना चलना उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन सलमान खान को वाकई अपनी फिल्म के फ्लॉप होने से फर्क पड़ता है। वो इस वक्त काफी निराश हैं और उन्हें अब किक फिल्म का इंतजार है। उम्मीद है कि किक फिल्म सलमान के करियर को एक नयी ऊंचाई दे।


Click it and Unblock the Notifications












