..................... Salman Khan Unwell; Bajrangi Bhaijaan Shoot Stopped - Hindi Filmibeat

'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग फिर रूकी.. वजह सलमान खान

[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के दबंग सलमान खान फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए कश्मीर गए हुए हैं। वहां फिल्म की आखिरी हिस्से की शूटिंग करनी है। लेकिन वहां शूटिंग करने में क्रू को काफी दिक्कतें आ रही हैं। कभी सलमान के फैंस की वजह से तो कभी वहां के मौसम की वजह से।

बहरहाल, ताजा खबर है कि सलमान खान की तबियत भी कुछ बिगड़ गई है। जिस वजह से शूटिंग एक बार फिर रूक गई है। सलमान को पिछले दो दिनों से कान में इंफेक्शन हो गया है और इस वजह से उन्हें बेहद दर्द हो रहा है। मंगलवार को सलमान ने किसी तरह दवाई खाकर शूटिंग की।

Surprise: कश्मीरी फैंस को सलमान खान यूं करेंगे हैप्पी..

बता दें, कश्मीर में फिल्म की शूटिंग लगभग 40 दिनों तक चलनी है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्य भूमिका में हैं।

बता दें, कुछ ही दिनों पहले भारी बारिश की वजह से फिल्म की शूटिंग टालनी पड़ी थी।

विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X