First LOOK: सलमान खान ने शेयर किया.. रेस 3 की पहली झलक.. शानदार!
कोई शक नहीं कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। यानि की फिल्म रिलीज होने में ठीक 3 महीने का समय रह गया है।
ऐसे में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऑफिशियल लोगो शेयर किया है। जाहिर है फैंस इस एक झलक से और भी क्रेजी हो चुके हैं। रेस और रेस 2 के साथ रेस 3 काफी बदलाव के साथ दर्शकों के सामने पेश होने वाली है। फिल्म का कास्ट बदल चुका है।

रेस में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। जबकि इस बार एक्शन और संस्पेंस का डोज़ भी पहले से ज्यादा होने वाला है।
यहां देंखे फिल्म रेस 3 का ऑफिशियल लोगो-
3 months to go ... #Race3 #Race3ThisEid @SKFilmsOfficial @tipsofficial @RameshTaurani @remodsouza @Asli_Jacqueline @thedeol @AnilKapoor @Saqibsaleem @ShahDaisy25 pic.twitter.com/2kB2FYwjbY
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 15, 2018


Click it and Unblock the Notifications