सलमान ने किया सैराट हीरो आकाश थोसार की फिल्म Fu का फर्स्ट लुक OUT..
सलमान खान ने महेश मांजरेकर की आने वाली फिल्म FU का पहला लुक लॉन्च किया जिसमें सैरात के हीरो आकाश ठोसर हैं।
सलमान खान ने सैरात फेम एक्टर आकाश थोसार की अगली फिल्म 'FU' का पहला लुक लॉन्च किया है। इस मराठी फिल्म का निर्देशन किया महेश मांजरेकर ने।आपको हम बता दें कि महेश मांजरेकर सलमान के लंबे अरसे से अच्छे दोस्त हैं।
इसे ट्विटर पर लॉन्च करते हुए सलमान खान कैप्शन लिखा है #AakashThosar is back with his #FU look in #MaheshManjrekar's @FUMarathiMovie Releasing on #2June दोस्तीसाठी कायपन!!! फर्स्ट लुक में आकाश थोसार वाकई काफी अच्छे लग रहे हैं।
कुछ ही दिनों पहले एक इवेंट के दौरान महेश मांजरेकर ने कहा था, सलमान को अपनी मराठी फिल्म में हिस्सा बनाकर मुझे बेहद खुशी होगी। FU कहानी है आज के जेनरेशन की.. उनकी भाषा.. उनके रहन सहन की।
बता दें, इससे पहले महेश मांजरेकर ने वास्तव जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया है। वहीं, वे सलमान खान के साथ कई फिल्मों में दिख चुके हैं। जैसे कि दबंग, वांटेड, बॉडीगार्ड, रेडी, जय हो। अब फिलहाल दर्शकों को 2 जून का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications











