सलमान खान ने रिलीज किया 'रनवे 34' का टीजर- कहा, 'इस ईद हम सब मेरे भाई अजय देवगन की फिल्म देंखेगे'

अजय देवगन, रकुल प्रीत और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'रनवे 34' ईद के मौके पर 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। पिछले दिनों जहां फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स को रिलीज किया गया था, वहीं अब फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। खास बात है कि सलमान खान ने अजय देवगन की इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है।

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज करते हुए लिखा-"मेरी कोई फिल्म तैयार नहीं थी ईद रिलीज के लिए, तो मैंने अपने भाई अजय देवगन से रिक्वेस्ट की है वो ईद पर ईदी देने के लिए आएं। चलो इस ईद हम सब सेलिब्रेट करेंगे और देंखेगे रनवे 34.. "

salman-khan-unveils-ajay-devgn-runway-34-teaser

बता दें, रनवे 34 का निर्देशन और प्रोडक्शन भी अजय देवगन ने ही किया है। ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म है। यह एक इमोशनल और हाई ओक्टेन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल पॉयलेट की भूमिका निभाते दिखेंगे। जिसकी झलक आप टीजर में भी देख सकते हैं।

सच्ची घटना पर आधारित

सच्ची घटना पर आधारित

फिल्म की कहानी 2015 की सच्ची घटना पर आधारित है, जब दोहा- कोच्ची फ्लाइट को खराब visibility की वजह से एक भंयकर दुर्घटना से बचाया गया था, और दक्षिण भारत के दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट कर दिया गया था।

अजय देवगन का निर्देशन

अजय देवगन का निर्देशन

अजय देवगन ने इससे पहले 'यू मी और हम' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है और इन दोनों ही फिल्मों में वह लीड एक्टर थे। अब 'रनवे 34' में भी वो दोनों जिम्मेदारी निभाते दिखेंगे।

7 साल बाद आ रहे हैं साथ

7 साल बाद आ रहे हैं साथ

वहीं, अजय देवगन और अमिताभ बच्चन ने 'मेजर साब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'हम किसी से कम नहीं' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। वहीं, अब लगभग 7 सालों के बाद ये साथ आ रहे हैं।

बिग बी के साथ अपने संबंध पर अजय देवगन ने कहा, "मैं उन्हें तब से जानता हूं, जब मैं बच्चा था। उनके साथ एक अलग तरह का रिश्ता है। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सीख रहा हूं। मेडे के लिए भी हामी भरने में उन्हें बस 2 मिनट लगे। उन्होंने नरेशन सुना और ऑन बोर्ड आ गए।

मुझे पता था कि यह फिल्म बनानी है

मुझे पता था कि यह फिल्म बनानी है

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा- "ईमानदारी से कहूं तो इस स्क्रिप्ट को जाने देना मेरे लिए बिल्कुल सम्भव नहीं था। मुझे पता था कि यह फिल्म बनानी है। इसके साथ एक खूबसूरत बात और है कि मेरे सभी सहयोगियों अमिताभ बच्चन जी, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी, कैरी मिनाती, आकांक्षा सिंह, अंगिरा धर और तमाम कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। अपनी इस यात्रा के दौरान मुझे बेहतरीन क्रू का साथ मिला।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X