रौनक एलबम लॉंच के दौरान सलमान को देख लोग भूल गये रहमान को!

ए आर रहमान और कपिल सिब्बल की साझेदारी से बना एल्बम रौनक हाल ही में बॉलीवुड के 100 करोड़ क्लब के टॉप एक्टर सलमान खान के हाथों मुंबई में अनावरण हुआ। हालांकि ये ईवेंट कपिल सिब्बल और ए आर रहमान का था लेकिन सलमान खान का ईवेंट में आना मीडिया के लिए ज्यादा खास था। यही वजह थी कि ईवेंट के दौरान ही जब सलमान खान स्टेज पर से उतर कर वापस जाने लगे तो पूरा मीडिया ईवेंट छोड़कर सलमान खान के पीछे पीछे बाहर आ गया। ए आर रहमान और कपिल सिब्बल ईवेंट के वेन्यू में ही बैठे रहे और रहमान उठकर कुछ समय के लिए स्टेज पर से उतरकर अंदर चले गये। शायद कहीं ना कहीं उन्हें भी महसूस हो गया कि सलमान खान के सामने मीडिया ने उन्हें इग्नोर कर दिया जबकि वो शाम रहमान और कपिल जी के नाम ही थी।

सलमान के ईवेंट पर से जाने के बाद मीडिया वापस अंदर आई और रहमान और कपिल जी से सवाल जवाब हुए। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है बल्कि इससे पहले भी कई बार मीडिया बड़े स्टार्स के ईवेंट में आने की वजह से ईवेंट अटेंड करती है और स्टार के जाने के बाद बिना ईवेंट के खत्म हुए ही बाहर आ जाती है। मीडिया ने तो ए आर रहमान को सलमान के आगे इग्नोर कर ही दिया लेकिन सलमान भी रहमान को लेकर मजाक करने से नहीं चूके। सलमान खान ने ईवेंट के दौरान ही स्टेज पर जाकर कहा कि कपिल जी तो बहुत ही बेहतरीन हैं लेकिन ए आर रहमान एक एवरेज कंपोजर हैं। रहमान के साथ अपनी बराबरी करते हुए सलमान खान ने कहा रहमान और मेरे बीच एक चीज कॉमन है और वो है जय हो।

इसके बाद जब दूसरे दिन सलमान द्वारा रहमान को एवरेज कंपोजर कहने को लेकर हंगामा शुरु हुआ तो सलमान खान ने ट्विटर पर लिखा लगता है पूरी दुनिया में दो लोगों के पास ही सेंस ऑफ ह्यूमर है एक रहमान और एक सलमान। मीडिया ने इस बात को काफी उछाला और कहा कि सलमान खान हमेशा जो मन में आए बोल देते हैं। वो किसी के बारे में नहीं सोचते कि सामने वाले को कैसा महसूस होगा। लेकिन शायद यही सलमान की खासियत है। वो दिल में कुछ भी नहीं रखते और हर एक बात बोलकर खत्म कर देते हैं। उनका मकसद कभी भी किसी को हर्ट करने या तकलीफ पहुंचाने का नहीं होता।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X