एक था टाईगर की टिकट महंगी हुई तो खफा हो गए सलमान

Salman Khan
मुंबई। सलमान खान को अपने फैन्स की बहुत फिक्र है वो चाहते हैं कि उनकी फिल्में जितने ज्यादा हो सके उतने लोग देखें। और खास तौर पर आजकल जब सलमान खुद को खतरनाक स्थिति में महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में हर छोटी से छोटी बात पर भी उन्हें गुस्सा आ रहा है। इस बार उनके गुस्से का शिकार बने हैं देश भर के मल्टीप्लेक्स। मल्टीप्लेक्स के मालिकों ने फिल्म 'एक था टाईगर' को लेकर लोगों के क्रेज को भुनाने के लिए फिल्म की 15-20 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है और इस खबर को सुनकर सलमान खान कुछ खास खुश नहीं हैं।

सलमान ने मीडिया को बताया "जहां तक मुझे लगता है ये करना सही नहीं है, लेकिन मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। मुंझे पता है कि ये सिर्फ 20-30 रुपये की बात है और इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर मुझे मौका मिलता तो मैं इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करता।"

लेकिन दूसरी तरफ एक था टाईगर के निर्देशक कबीर खान ने कहा "ये ऐसा मसला नहीं है जो कि मैं मल्टीप्लेक्स से डिस्कस कर सकूं। उन्होने कहा है कि ऐसा वो अक्सर करते हैं। उन्हें जब लगता है कि फिल्म बहुत अच्छा बिजनेस कर सकती है और साथ ही कोई त्योहार भी चल रहा हो तो वो उस फिल्म की टिकट महंगी कर देते हैं।"

फिल्हाल सलमान खान की ये चिंता देखकर ऐसा लग रहा है कि सलमान शायद सच में खतरनाक स्थित में हैं। अगर इतनी चिंता करेंगे तो कहीं वो सच में पीछे ना रह जाएं। और जिसके पूरी दुनिया में लाखों की तादाद में फैन्स हों उसे इस कदर चिंता करते देख उनके फैन्स भी चिंतित हो उठेंगे। चिंता ना करिये सलमान आपके फैन्स आपसे कोई नहीं छीन सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X