अपनी प्रेमिका कैटरिना कैफ से खफा सलमान खान
सलमान खान जहां यारों के यार माने जाते हैं, वहीं उनके दुश्मनों की संख्या भी काफी है. इन्हीं दुश्मनों में विवेक ओबेराय, जान ऐब्राहम और शाहिदकपूर भी शामिल हैं. इस समय वे अपनी प्रेमिका कैटरिना कैफ से भी खफा हो रखे हैं, कारण यह है कि कैटरिना ने बिना सलमान से सलाह मशविरा किये ही राजकुमार संतोषी की फिल्म में शाहिद कपूर के साथ काम करना स्वीकार कर लिया. कैटरिना के इस व्यवहार से सलमान बेहद आहत हो गये और सुना गया कि उनके और कैट के बीच काफी झगडा भी हुआ.
सलमान इस बात से नाराज थे कि कैटरिना ने शाहिद के साथ काम करना कैसे स्वीकार कर लिया जबकि उसे मालूम था कि शाहिद उसका दुश्मन है. लेकिन कैटरिना ने सलमान की नाराजगी की कोई परवाह नही की. इससे दोनो के बीच संबंध में तनाव आ गया है.
ज्ञात हो कि इससे पहले सलमान कैटरिना के कैरियर में काफी हस्तक्षेप कर रहे थे. हालांकि वे कैटरिना को फिल्में भी दिलवा रहे थे लेकिन जो फिल्में कैटरिना अपने बलबूते पर करती, उसमें सलमान का हस्तक्षेप रहता था. इसके बाद कैटरिना ने स्वयं निर्णय लेने शुरु कर दिये तो सलमान को अच्छा नही लगा.
कैटरिना इन दिनो सिंह इज किंग की शूटिग कर रही है और जब सलमान को मालूम चला कि कैटरिना यशराज फिल्म में रणवीर कपूर के साथ काम कर रही तो भी सलमान को झटका लगा था, क्योंकि इस बारे में उन्हें सिर्फ समाचारपत्र से ही मालूम चला और कैटरिना ने इस बारे में सलमान को कुछ नही बताया था. लगता है घर की मुर्गी अब दाल बराबर नही बनना चाहती.


Click it and Unblock the Notifications