सलमान के बालों का सच आया सामने, 6 बार करवाया हेयर ट्रांसप्लांट फिर भी नहीं मिला परफेक्ट लुक, रणबीर ने भी...

Salman Khan Hair Transplant: बॉलीवुड में जहां कई एक्ट्रेसेस खूबसूरत दिखने के लिए बोटॉक्स और सर्जरी का सहारा लेती हैं, वहीं कई मेल एक्टर्स भी अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट का रास्ता अपनाते हैं। हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट और हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट डॉ. गौरांग कृष्णा ने बॉलीवुड सितारों के हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।
सलमान खान ने कराए कई बार हेयर ट्रांसप्लांट
डॉ. गौरांग कृष्णा ने एक इंटरव्यू में बताया कि सुपरस्टार सलमान खान ने अब तक करीब 5 से 6 बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास कुछ पर्सनल सोर्सेज से जानकारी है कि सलमान के ज्यादातर ट्रांसप्लांट दुबई में हुए हैं, जबकि हाल के कुछ भारत में कराए गए हैं।'
डॉ. कृष्णा ने सलमान के हेयर लुक की तारीफ करते हुए कहा, 'अगर मैं उन्हें 10 में से रेट दूं, तो मैं 7.5 पॉइंट दूंगा। मैं 10 इसलिए नहीं दूंगा क्योंकि कई बार एक ही जगह पर ट्रांसप्लांट हुआ, जिससे उनकी हेयरलाइन और बेहतर हो सकती थी। लेकिन वो सलमान खान हैं- उन पर हर स्टाइल अच्छा लगता है।'
रणबीर कपूर ने भी कराए कई ट्रांसप्लांट
डॉ. कृष्णा ने आगे बताया कि रणबीर कपूर ने भी कई बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है। उन्होंने कहा- 'शुरुआती दो ट्रांसप्लांट इतने अच्छे नहीं थे, वो थोड़े अननेचुरल लगते थे। लेकिन अब उन्हें सुधार लिया गया है और अब उनका लुक बिल्कुल नैचुरल दिखता है।'
शाहरुख खान के बाल पूरी तरह नेचुरल
जब डॉक्टर से शाहरुख खान के बालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'शाहरुख मेरे फेवरेट हैं। उनके बाल पूरी तरह नेचुरल हैं। उन्होंने कोई ट्रांसप्लांट नहीं कराया है।' उन्होंने आगे बताया, 'मैंने उन्हें 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में करीब से देखा था। उनके बाल घने, मजबूत और बेहद आकर्षक थे- बिल्कुल नेचुरल।'
डॉ. गौरांग कृष्णा के इन खुलासों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। जहां सलमान खान और रणबीर कपूर ने अपने लुक में सुधार के लिए कई बार हेयर ट्रांसप्लांट करवाए, वहीं शाहरुख खान बिना किसी सर्जरी के अब भी अपने नेचुरल लुक से लोगों का दिल जीत रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











