लॉकडाउन की वजह से भतीजे के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए सलमान खान, हुए बेहद दुखी
सलमान खान के भतीजे अब्दुल्लाह का इस सोमवार निधन हो गया था। जिस वजह से खान परिवार में शोक की लहर है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अभी अपने पनवेल फॉर्महाउस में हैं और कोरोना लॉकडाउन की वजह से अपने भतीजे की अंतिम संस्कार में इंदौर नहीं जा पा रहे हैं। सलमान खान इस बात से बेहद दुखी हैं। बता दें, अब्दुल्लाह सलमान के बेहद करीब थे और हाल ही में दोनों ने दबंग 3 की शूटिंग के दौरान काफी समय साथ में बिताया था।
सलमान खान ने सोमवार को अब्दुल्लाह के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा। यह उनके लिए काफी इमोशनल समय है। वहीं, अंतिम संस्कार में भी नहीं जा पाने की वजह से सलमान दुखी हैं।आखिर समय में सलमान खान को अब्दुल्ला से न मिल पाने का मलाल है।

अब्दुल्लाह सलमान खान के बींग स्ट्रॉन्ग प्रोजेक्ट में पार्टनर भी थे। दोनों अकसर साथ में वर्कआउट करते थे। सलमान खान के मैनेजर जोर्डी पटेल ने कहा कि अब्दुल्ला को दिल का दौरा पड़ा था। वह काफी दिनों से बीमार थे।
बहरहाल, कई बॉलीवुड सितारे भी अब्दुल्लाह के दोस्त थे। उन्होंने अब्दुल्लाह के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, सोशल मीडिया पर अब्दुल्लाह और सलमान खान का एक वीडियो भी तेज़ी से वायरल हो रहा है जहां अब्दुल्लाह सलमान खान के कंधे पर चढ़े हुए हैं।
View this post on InstagramI am @beingstrongindia and he is @realstrong.in @aaba81
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on


Click it and Unblock the Notifications