..................... Salman khan tweets that he is not part of this fake Being human foundation - Hindi Filmibeat

यूपी में सलमान खान के बीइंग ह्यूमन के नाम पर हो रही है ठगी- भाईजान ने ट्वीट करके खोल दी पोल

सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म भारत के प्रमोशन और दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं और इसी बीच कुछ ऐसा हुआ है जो कि सलमान खान और उनके फैंस को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा होगा। दरअसल सलमान खान के बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के बारे में तो सभी जानते हैं। इसको लेकर एक जगह ठगी का मामला सामने आया है जहां सलमान खान के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। इस बात का खुलासा खुद सुपरस्टार ने किया है कि वो इसके हिस्सा नहीं हैं।

सलमान खान ने एक बैनर पोस्ट किया है जिसमें उनके साथ साथ कई सुपरस्टार हैं। इसमें लिखा है कि वो लोग सलमान खान की मौजूदगी वहीं दर्ज करवाएंगें। सलमान ने बैनर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं और मेरा बींग ह्यूमन फाउंडेशन इससे किसी तरह से नहीं जुड़ा है।

salman khan, सलमान खान

बता दें कि सलमान खान ने ये ट्वीट करते हुए लोगों को सावधान कर दिया है। ये फर्जीवाड़ा यूपी के बिजनौर में हो रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के नाम पर ये सब हुआ हो।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भारत की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म इसी ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने वाली है। दबंग 3 भी इसी साल दिसंबर के अंत में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X