PIC: 'प्रेम रतन धन पायो' की पहली झलक.. सलमान खान ने किया शेयर
[बॉलीवुड] सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' से जुड़ी छोटी से छोटी बातें भी अब फैंस को खासा उत्साहित कर देती हैं। अब तक फिल्म की कहानी से जुड़ी छोटी- बड़ी बातें हमें पता चल रही थी, कुछ सच तो कुछ अफवाह.. लेकिन अब सलमान खान ने खुद फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।

जी हां, सलमान खान ने फिल्म प्रेम रतन धन पायो का लोगो (logo) फैंस के साथ ट्विटर पर शेयर किया है। ब्लैक बैकग्राउंड पर गोल्डन रंग से लिखा फिल्म का नाम काफी राजसी लुक दे रहा है। और हो भी क्यों न.. फिल्म में सलमान खान राजकुमार और सोनम राजकुमारी जो बने हैं।
LEAKED: सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' में कुछ खास.. जो आज तक नहीं हुआ!
'प्रेम रतन धन पायो' कहानी है एक राजघराने की। ये कहानी है परिवार की, रिश्तों, गानों, डांस, रोमांस और कुर्बानी की। बहरहाल, फिल्म से जुड़ी और कोई बात जैसे ही हमें मालूम हो.. हम आप तक पहुंचाते रहेंगे.. पढ़ते रहें hindi.filmibeat.com
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



