सलमान ने कहा आ रहे हैं रईस.. शाहरुख ने मांग ली बिरयानी!
आखिरकार बजरंगी भाईजान को प्रमोट करने के बदले शाहरुख खान की फिल्म रईस को भी सलमान खान के जरिये ट्विटर पर प्रमोशन मिल ही गया। जैसा कि दोनों खान्स दावा करते आ रहे हैं कि दोनों अब दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ ही सबकुछ करने वाले हैं तो इस बात पर पूरी तरह से अमल करते हुए सलमान ने भी शाहरुख की फिल्म रईस को ट्विटर पर प्रमोट कर दिया।

सलमान खान ने सबसे पहले एक एक करके रईस फिल्म की स्पेलिंग लिखी, जिसमें एक ई कम था।
उसके बाद सलमान खान ने लिखा आ रहा है..
फिर शायद सलमान को अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने रईस में कई सारे एस लगाकर ट्वीट किया और लिखा रईस आ रहा है फिल्हाल टीजर देखे और इंज्वॉय करो बेहद।
इस बात पर शाहरुख खान ने ट्वीट किया और लिखा "सलमान खान अभी बल्गेरिया में हूं, आ नहीं सकता। थोड़ी बिरयानी भिजवादें घर में बच्चों के लिए। ईद मुबारक। परिवार वालों को ढेर सारा प्यार।"


Click it and Unblock the Notifications

