पेशावर अटैक- सलमान के ट्वीट से भड़के लोग..मासूम तो वो भी थे..

एक कहावत है कि 'होम करने चले और हाथ जला बैठे'..कुछ यही हाल हुआ है सलमान खान का जिन्होंने हाल ही में ट्विटर पर पेशावर में मासूम बच्चों के साथ हुए अत्याचार पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। लेकिन एक तरफ जहां बाकी सितारों द्वारा इस हादसे के लिये किये गये ट्वीट्स की लोगों ने सराहना की वहीं सलमान के इस ट्वीट से लोगों को गुस्सा आ गया। उनका इशारा था सलमान द्वारा मारे गये फुटपाथ के लोगों और उन काले हिरणों से जो सलमान के हाथों मारे गये।

सलमान खान ने ट्वीट किया 'एक मासूम की जिदंगी बचाना मतलब पूरी इंसानियत को बचाना, और एक मासूम को मारना मतलब पूरी इंसानियत को खत्म करना।'

इसके बाद सलमान खान ने आगे लिखा 'एक मासूम की जान लेने से बड़ा अपराध और कोई नहीं हैं।'

देव पुरबिया ने अपने फेसबुक पर सलमान के इस ट्वीट को शेयर किया और लिखा "इस पोस्ट ने तो मेरा दिन बना दिया"

Post by Dev Purbiya.

इसी पोस्ट पर लोगों ने सलमान को जमकर जवाब भी दिया। उनका कहना था कि जिन लोगों को सलमान ने मारा वो भी तो मासूम थे। आइये जानते हैं लोगों की प्रतिक्रियाएं-

अमित दूबे ने लिखा "मासूम तो वो काले हिरण भई थे, और वो लोग भी जो सड़क किनारे सो रहे थे।"

सुशांत शेट्टी ने लिखा "यही होता है जब कोई और आपका सोशल अकाउंट मैनेज करता है। इस तरह के ही अपडेट होते हैं।"

तनू ने लिखा "वाह! जिसने खूद मासूमों के बारे में नहीं सोचा वो आज दूसरों को शिक्षा दे रहा है। अगर ये अपराध है तो वो खुद क्यों जेल से बाहर हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
• Block for 8 hours
• Block for 12 hours
• Block for 24 hours
• Don't block
Gender
Select your Gender
• Male
• Female
• Others
Age
Select your Age Range
• Under 18
• 18 to 25
• 26 to 35
• 36 to 45
• 45 to 55
• 55+
X