सलमान कहेंगे मोगैंबो खुश हुआ!

salman khan
अपने सलमान मियां की हर बात निराली है। गाहे -बेगाहे वो ऐसे काम करते ही रहते है जिससे वे सुर्खियों में आ ही जाते है। लेकिन इस बार वो अपने पर्सनल कारणों से नहीं बल्कि अपने रोल के कारण चर्चाओं में हैं।अगर आप कुछ दिनों बाद उन्हें रूपहले पर्दे पर मोगैंबों खुश हुआ कहते हुए सुने तो हैरान मत होइयेगा। चर्चा है कि निर्माता निर्देशक बोनीकपूर 'मि.इंडिया" का सीक्वल बनाने जा रहे हैं । जिस में खलनायक का किरदार अपने सल्लू मियां निभायेंगे वैसे तो 'मि.इंडिया" के सीक्वल की बात लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई खास पहल नहीं हुई है। थोड़े-थोड़े दिनों में इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर मि.इंडिया के पार्ट टू के बारे में बातें करते रहते हैं।

पढ़े : उत्साहित हेलेन ने सलमान का माथा चूमा

अब उन्होंने कहा है कि वे दूसरा भाग 3-डी में बनाएँगे। मि.इंडिया में स्पेशल इफेक्ट्‍स की बहुत गुंजाइश है और थ्री-डी फिल्मों का चलन इन दिनों बढ़ा है, इसको देखते हुए बोनी भी अपने हीरो को दर्शकों के सामने थ्री-डी में पेश करना चाहते हैं। इस फिल्म की चर्चा कई दिनों से है। पहले कहा गया था कि श्रीदेवी इस फिल्म के जरिये अपनी वापसी करेंगी। चूँकि श्रीदेवी की उम्र हो चली है, इसलिए नई जोड़ी को लिए जाने की चर्चा हुई।

अब बोनी कहते हैं कि नई जोड़ी के साथ अनिल कपूर और श्रीदेवी भी नजर आएँगे। जहाँ तक मोगाम्बो का सवाल है तो यह रोल सलमान खान निभाएँगे। 'नो एंट्री" और 'वॉण्टेड" की कामयाबी के बाद बोनी अपने लिए सलमान को लकी मानने लगे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X