2018 में अक्षय कुमार- सलमान खान का धमाकेदार टक्कर.. लेकिन TWIST
2018 में जहां अक्षय कुमार फिल्म रोबोट 2 में विलेन बने नजर आएंगे। वहीं रिपोर्ट्स थी कि सलमान खान भी 'रेस 3' में निगेटिव किरदार निभाने वाले हैं। रेमो डिसूजा की यह फिल्म 2018 की ईद पर रिलीज होने वाली है। बहरहाल, अब कहानी में ट्विस्ट आ चुका है।
2018 की सबसे धमाकेदार फिल्म.. 'दत्त बॉयोपिक'.. पहली झलक Viral
फैंस काफी उत्साहित थे कि एक ही साथ उन्हें अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स का विलेन रूप देखने को मिलेगा। लेकिन अफवाहों की मानें तो सलमान खान ने रेस 3 में निगेटिव किरदार करने से मना कर दिया है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म रेस 3 का सबसे दमदार किरदार है। इसके बाबजूद भी भाईजान ने इसमें किसी तरह का उत्साह नहीं दिखाया और उन्होंने हीरो का किरदार, जो कि पॉजिटिव है, निभाने की ही मांग की है। अफवाह है कि विलेन का किरदार उनके दोस्त आदित्य पंचोली के पास चला गया है।
Recommended Video

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने खलनायक के किरदार को ठुकराया हो। इससे पहले वो अब्बास मस्तान की बाजीगर को भी ठुकरा दिया था। जो बाद में शाहरुख खान को मिली और सुपरहिट हुई।


Click it and Unblock the Notifications